कोविड रोगियों में गाय कोलोस्ट्रम के लाभ

हमारे पाठकों द्वारा इस ब्लॉग पर कोविड में गाय का कोलोस्ट्रम आपको कोविड से बचा सकता हैं पूछे गए कई सवालों के आधार पर, मैं इस विषय पर अतिरिक्त जानकारी दे रहा हूं।

(1) क्या कोलोस्ट्रम को उबालना चाहिए?

कोलोस्ट्रम को उबालना नहीं चाहिए क्योंकि इससे एंटीबॉडीज और अन्य अच्छे गुण नष्ट हो जाएंगे। ताजा कोलोस्ट्रम को डेयरी से या किसी किसान से प्राप्त किया जा सकता है। आप उपयोग करने के लिए 50-100 मिलीलीटर कोलोस्ट्रम ले और बाकि बचे हुए को फ्रीज कर सकते हैं।

(2) कितने दिन का कोलोस्ट्रम विभिन्न बीमारियों के लिए अच्छा माना जाता है?

पहला, दूसरा और तीसरी बार का निकाला दूध अकेले या मिलाकर इस्तमाल किया जा सकता है। गंभीर बीमारियों मे पहली बार का चिक सबसे बेहतर काम करेगा क्योंकि इसमें एंटीबॉडी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।

(3) क्या देसी गाय का कोलोस्ट्रम क्रॉसब्रेड (एचएफ और जर्सी ) गायों से बेहतर है?

अनुसंधान से पता चला है कि चूंकि देसी गाय पीढ़ी-दर-पीढ़ी कई संक्रमणों के संपर्क में आती रही है, इसलिए उनके कोलोस्ट्रम में बेहतर सुरक्षात्मक गुण होते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि क्रॉसब्रेड गाय या भैंस का कोलोस्ट्रम अच्छा नहीं होता।

(4) क्या कोलोस्ट्रम को ऐसे ही पीना चाहिए? कोलोस्ट्रम का स्वाद कैसा है?

कोलोस्ट्रम स्वाद में थोड़ा कड़वा होता है इसलिए आप एक कप गाय के दूध में 50-100 मिलीलीटर कोलोस्ट्रम मिला सकते हैं। अगर कोलोस्ट्रम कैप्सूल मे हो तो आप कैप्सूल ले सकते है

(5) अमेझॉन या अन्य स्त्रोतोपर उपलब्ध कोलोस्ट्रम पावडर की क्षमता

अमेझॉन या अन्य स्त्रोतोपर उपलब्ध कोलोस्ट्रम पावडर किस देश मे बना है ये जानना जरुरी है। अन्य देशों की गाय में आमतौर पर भारत मे पाए जानेवाले विषाणुओं परदेशी गाय मे संक्रमण हो ये जरुरी नहीं है । इस कारन परदेश से आया हुआ कोलोस्ट्रम उतना प्रभावी नहीं होगा। कोनसी तकनीक (टेक्नोलॉजी) से कोलोस्ट्रम का पॉवडर किया है ये भी जानना जरुरी है अगर स्किमड-मिल्क पाउडर की तरह उच्च तापमान पर कोलोस्ट्रमकिया का पॉवडर किया गया तो ३०-४० प्रतिशत एंटीबॉडीज और अन्य प्रोटीन का नुकसान होगा। ठंडे तापमान पर (लाइजोलाइजड) या माइक्रो-एनकैप्सुलेटेड कोलोस्ट्रम  पॉवडर मे एंटीबॉडीज की मात्रा काम नहीं होगी इस कारन ऐसा पावडर ज्यादा उपयोगी रहेगा।

सभी किसानों से यह अनुरोध है कि वे कोलोस्ट्रम को उबालें नही, क्योंकि उबालने से अच्छे प्रोटीन का नुकसान होता है और अनुपयोगी हो जायेगा। यह भी याद रखें, नए जन्मे बछड़े का कोलोस्ट्रम पर पहला अधिकार है, इसलिए केवल अतिरिक्त कोलोस्ट्रम ही बेचें।

अगर आपने अभी तक यह लेख नहीं पढ़ा है, तो अधिक पढ़ें: कोलोस्ट्रम को पिलाने से कोविड रोगियों में श्वसन सम्बंन्द्यी तनाव में कमी


डॉ. अब्दुल समद
पूर्व- डीन, बॉम्बे वेटरनरी कॉलेज
पूर्व- डीन और निर्देशों के निदेशक महाराष्ट्र पशु और मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय