जानिए गाय आराम क्षेत्र क्या है?

गाय आराम क्षेत्र की सबसे सरल परिभाषा मवेशी आवासों में उपलब्ध वह भौतिक स्थितियां हैं जहां जानवर अपनी अधिकतम दक्षता के साथ उत्पादक और प्रजनन दोनों शारीरिक कार्य सुगमता से करते हैं।

निम्नलिखित कारणों से मवेशियों और भैंस के फॉर्म में आरामदायक स्थिति प्रदान करना सबसे आवश्यक है:Cow Comfort

  • दुधारू पशुओं से नस्ल के अनुसार अधिकतम दुग्ध उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाला स्वच्छ और रोग मुक्त दूध प्राप्त करना।
  • रासायनिक संरचना और स्वास्थ्य गुणवत्ता यानी बैक्टीरिया की कम संख्या के साथ उच्च गुणवत्ता वाला दूध प्राप्त करना।
  • दो ब्यात के बीच की अवधि का कम होना, स्वस्थ संतानों का जन्म और अधिकतम जीवनकाल प्रजनन और उत्पादक प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम प्रजनन क्षमता प्राप्त करना।
  • रोग मुक्त और स्वच्छ फॉर्म।

उपर्युक्त कारणों को प्राप्त करने के लिए बदलते जलवायु परिस्थितियों में पशुओं को उनके विश्राम स्थलों, दूध देने वाले स्थानों, भोजन और पानी के स्थान पर पूरे वर्ष अधिकतम आराम प्रदान किया जाना चाहिए।

अधिक पढ़ें: गाय कम्फर्ट (आराम) का क्या अर्थ है?


लेखक

डॉ. आय. एम. बेग
पूर्व प्रमुख विभाग
एलपीएम मुंबई वेटरनरी कॉलेज

अनुवादक

डाॅ. राजेश कुमार
स्नातकोतर पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान
पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर