क्या मध्यम दूध देने वाली गायों के लिए साइलेज एक पूर्ण आहार फीड है?

हाल के महीनों में डेयरी पशुओं के लिए साइलेज बनाने और खिलाने के लिए की गति बढ़ी है जो एक अच्छा संकेत है। साइलेज खिलाने के कई फायदे हैः (ए) खेत में उगाई फसल को एक दिन में काटा जा सकता है और जिससे अगली फसल के लिए जमींन जल्दी उपलब्ध हो जाती है, (बी) फसल को सही समय पे काटने से उससे ज्यादा से ज्यादा डीएम और उपापचय ऊर्जा प्राप्त कर सकते है, (सी) डेयरी गायों को हरा चारा काटकर खिलाने की मजदुर समस्या को कम किया जा सकता है और (डी) फीडिंग में आसानी होती है, ताकि किसानों को फसल काटने, चराने और खिलाने में ज्यादा समय न देना पड़े। साइलेज तैयार होने के बाद, इसका गुणवत्ता विश्लेषण करवाना जाना चाहिए, अन्यथा, निम्न गुणवत्ता वाले साइलेज, जिसमे किसी पोषक तत्त्व की कमी हो तो उसे खिलाने से उत्पादन में नुकसान हो सकता है। किसानों द्वारा स्वयं सबसे महत्वपूर्ण गुणवत्ता परीक्षण किया जा सकता हैः (ए) अच्छी गुणवत्ता वाले साइलेज को खोलने पर मीठे सिरके जैसी गंध आती है (बी) जब आप साइलेज में अपना हाथ डालते हैं, तो यह गर्म नहीं होना चाहिए। स्पर्श करने पर गर्म होना संक्रमण का संकेत है। इसी प्रकार, भयानक गंध और कवक की वृद्धि संक्रमण का संकेत है और इस तरह के साइलेज को पशु को नहीं खिलाना चाहिए।

अब हम इस प्रश्न पर आते हैं कि एक गाय को कितना साइलेज खिलाया जा सकता है?

यह गाय की शुष्क पदार्थों की आवश्यकताओं पर निर्भर करता है, जो उसकी उत्पादकता पर निर्भर करता है। तालिका 1 विभिन्न उत्पादन स्तरों (वसा 3.5-3.8 प्रतिशत, उच्च वसा के लिए शुष्क पदार्थों को समायोजित करने की आवश्यकता है) के लिए शुष्क पदार्थों की आवश्यकताओं को बता रही है। किसान के सामने चुनौती है कि गाय द्वारा खाई जाने वाली शुष्क पदार्थों में ऊर्जा, प्रोटीन को समायोजित कैसे किया जाए। किसानों को यह भी याद रखना चाहिए कि गायों या भैंसों में शुष्क पदार्थों का सेवन इस बात पर निर्भर करता है कि आहार में एनडीएफ कितना मौजूद है। यदि फीड में अधिक एनडीएफ (NDF) है, तो शुष्क पदार्थ का सेवन कम हो जाता है। एनडीएफ आहार सेवन को कैसे प्रभावित करता है, यह समझने के लिए तालिका 2 देखें। ताजा गायों (हाल ही में ब्यांत) के मामले में यह सवाल बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन गायों में आपको शुष्क पदार्थ की मांग के साथ शारीरिक तनाव के खिलाफ, रूमेन माइक्रोफ्लोरा को बदलने और तेजी से ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करने की आवश्यकता होती है। गाय सबसे महत्वपूर्ण अवस्था में है उसे उचित आहार दिया जाए परन्तु उसका सही तरीके से ध्यान नहीं रखा तो दूध का उत्पादन प्रभावित होगा।

तालिका 1

दूध उत्पादन (लीटर) डीएम
(किलोग्राम)
प्रोटीन (किलो) एनडीएफ
(किलोग्राम)
वसा (किलो) उर्जा (एमजेे)
10 12.5 2.25 4.12 0.60 104.0
15 12.75 2.30 4.20 0.63 128.5
20 13.0 2.34 4.29 0.65 153.0
25 15.25 2.74 5.03 0.76 177.5
30 18.50 3.33 6.10 0.92 202.0

अब, हम विभिन्न स्तर के साइलेज फीडिंग जिससे प्राप्त ऊर्जा, प्रोटीन और डीएम पर विचार करें। घाटा भी दिया गया है, इसलिए आप अपने लिए उपलब्ध फीड संसाधनों के माध्यम से पूरक के बारे में सोच सकते हैं। इस लेख का उद्देश्य यह बताना है कि 33 प्रतिशत एनडीएफ को अधिकतम कटऑफ के रूप में रखते हुए आप कितना मक्काध्ज्वार साइलेज के रूप में पशु को दे सकते हैं। मैं एक गाय के लिए यह अभ्यास कर रहा हूं जो 15 किलो दूध/3ण्4 प्रतिशत वसा के दे रही है। गणना में, मैंने 23.5 प्रतिशत डीएम, 8.0 प्रोटीन और 10.5 ऊर्जा प्रति किलो डीएम वाले मानक मक्का साइलेज पर विचार किया है। पहले विचार करें कि शुरुआती ब्यांत में 500 किलोग्राम की गाय जो गर्भवती नहीं है, जिसको प्रति दिन 15 किलो दूध, 3.4 प्रतिशत वसा, के लिए प्रोटीन 3.2 प्रतिशत की आवश्यकता होती है, को शरीर का स्थिति स्कोर अच्छा होने के कारण BCS सुधार करने के लिए कोई अतिरिक्त फीडिंग की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसी गाय की प्रति दिन आवश्यकताएं डीएम 12.5 किलोग्राम, प्रोटीन 0.5 किलोग्राम (18 प्रतिशत), एनडीएफ 4.2 किलोग्राम और एम.ई. 128.5 एमजे होती है।

तालिका 2ः पोषक तत्वों की आवश्यकताएं सीवेज फीडिंग के विभिन्न स्तरों के साथ होती हैं

 

 साइलेज/दिन (किलो)  आपूर्ति कमी
डीएम (किलोग्राम)  प्रोटीन (किलो) एनडीएफ (किलोग्राम)  उर्जा (एमजेे) डीएम (किलोग्राम)  प्रोटीन (किलो) एनडीएफ (किलोग्राम)  उर्जा (एमजेे)
10 2.35 0.188 0.26 24.67 9.65 2.11 3.74 103.74
20 4.70 0.376 0.54 49.35 7.30 1.92 3.66 79.15
25 5.75 0.46 0.66 60.37 6.25 1.84 3.54 68.13
30 7.05 0.57 0.81 74.00 4.95 1.73 3.39 54.5

तालिका 2 विभिन्न साइलेज (उपर्युक्त गुणवत्ता के) 10 किलो, 20 किग्रा, 25 किग्रा और प्रति दिन 30 किग्रा का विवरण देती है। टेबल एक अनुमानित विचार देता है कि गाय को साइलेज से कितने पोषक तत्व प्राप्त होंगे और साइलेज से कम मिलने वाले पोषक तत्वों की अन्य फीड घटक स्रोतों से पूर्ति करना।

इस तरह के डेटा को गायों के विभिन्न उत्पादन स्तरों के लिए उत्पन्न किया जा सकता है। इस ब्लॉग के माध्यम से संदेश दिया जाता है कि साइलेज अपने आप में एक अच्छा फीड स्रोत है, परन्तु पूर्ण नहीं है, इसलिए इसे अन्य अवयवों के साथ मिलाकर खिलाना चाहिए। यदि आप अपने स्वयं से साइलेज बना रहे हैं, तो अधिकतम ऊर्जा और एनडीएफ आवश्यकताओं की तो साइलेज से पूर्ति हो जाएगी परन्तु डीएम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सूखे पुआलध्घास और उच्च ऊर्जा घनत्व अवयवों को फीड में जोड़ना आवश्यक होगा।

 


अनुवादक

डाॅ. राजेश कुमार
स्नातकोतर पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान
पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर